शेयर बाजारों ने की गिरावट के साथ सप्ताह की शुरुआत (लीड-2)

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। निवेशकों की ओर से मुनाफा वसूली के कारण देश के शेयर बाजारों ने सोमवार को सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की। हालांकि कारोबार के अंतिम आधे घंटे में काफी रिकवरी हुई, लेकिन समाप्ति पर सेंसेक्स 66 और निफ्टी 11 अंक फिसल कर बंद हुए।

धातू, दूरसंचार, ऊर्जा, ऑटो और प्रौद्योगिकी खंड के शेयरों में आज बिकवाली का रुख रहा, जबकि तेल एवं बैंक खंड के शेयरों की लिवाली हुई।

'बंबई स्टाक एक्सचेंज' (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 66.02 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,498.51 पर बंद हुआ। यह आज 14,547.41 के उच्चतम और 14,281.10 के निम्नतम स्तर पर गया। शुक्रवार को यह 14,564.55 पर बंद हुआ था।

'नेशनल स्टाक एक्सचेंज' (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी आज 11.35 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 4,348.65 पर बंद हुआ। यह आज 4,365.00 के उच्चतम और 4,281.35 के निम्नतम स्तर पर गया। शुक्रवार को यह 4,360.00 पर बंद हुआ था।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.31 अंक की बेहद मामूली गिरावट के साथ 5,741.98 पर और स्मालकैप सूचकांक 0.25 अंक गिरकर 6,891.39 पर बंद हुआ।

बीएसई में आज कुल 1,329 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,255 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

आज कारोबार के दौरान बीएसई में सर्वाधिक गिरावट वाले रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 3.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 499.80 रुपये पर, टाटा स्टील के शेयर 2.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 584.30 रुपये पर, मारुति सुजूकी के शेयर 2.56 प्रतिशत गिरावट के साथ 633.75 रुपये पर, भारती एयरटेल के शेयर 2.50 प्रतिशत गिरावट के साथ 816.25 रुपये पर और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर 1.71 प्रतिशत गिरावट के साथ 388.95 रुपये पर बंद हुए।

बीएसई के सर्वाधिक बढ़त वाले आईटीसी के शेयर 1.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 191.65 रुपये पर, एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.48 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,296.10 रुपये पर, भेल के शेयर 0.90 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,721.90 रुपये पर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर 0.88 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,416.00 रुपये पर और सत्यम कंप्यूटर के शेयर 0.85 प्रतिशत बढ़त के साथ 423.40 रुपये पर बंद हुए।

बीएसई और एनएसई में आज कुल 52,623.97 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। एनएसई में 9,838.12 करोड़ रुपये का नकद और 37,943.16 करोड़ रुपये का 'फ्यूचर एंड ऑप्शंस' (एफएंडओ) करोबार हुआ। बीएसई में कुल 4,842.69 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

सुबह सेंसेक्स 14,412.99 पर और निफ्टी 4,356.10 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+