ऑस्बर्न ने महिला स्तंभकार को थप्पड़ जड़ा
लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री केली ऑस्बर्न ने अपने प्रेमी के खिलाफ लिखने वाली ब्रिटेन की एक महिला स्तंभकार को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही, ऑस्बर्न ने उस स्तंभकार को अपने प्रेमी के बारे में दोबारा नहीं लिखने की धमकी भी दी।
वेबसाइट 'हालीवुड डॉट कॉम' के अनुसार ऑस्बर्न ने गुरुवार को लंदन के पंक नामक नईट क्लब में 'संडे मिरर' की पत्रकार जॉय ग्रिफिन को अपने प्रेमी व मॉडल लुक वॉरेल के खिलाफ लिखने की वजह से थप्पड़ मारा।
ग्रिफिन ने लिखा, "मेरे कान में जोर से चिल्लाते हुए ऑस्बर्न कहने लगीं कि मेरे पास आपके लिए कुछ है। इतना कहकर उन्होंने मुझे जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया।
"मेरे दोस्त मुझे आश्चर्य से देख रहे थे। जल्दी ही ऑस्बर्न अपनी एक महिला मित्र के साथ सामने आकर अंगुली दिखाते हुए मुझसे कहने लगीं कि यदि यह कहानी तुमने छापी तो तुम्हें परेशानी होगी।"
ग्रिफिन ने कहा, "माफ करना ऑस्बर्न, पर मैं खामोश रहने की गलती नहीं करूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
