उप्र में मिलेगा 100 और मदरसों को अनुदान

लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार जल्द ही 100 अतिरिक्त मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करने जा रही है।

राज्य अल्पसंख्यक विभाग के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश के 100 अतिरिक्त मदरसों को 18 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश के 360 मदरसे अनुदानित हैं। इनमें से 67 मदरसे पिछली मुलायम सिंह सरकार के समय सूची में शामिल किए गए थे। इन सभी मदरसों को अनुदान देने में 120 करोड़ रुपये का सालाना खर्च आता है।

इसी साल 2 जून को मौलाना खालिद रशीद फिरंग महली की अध्यक्षता में मुस्लिम धर्म गुरुओं के एक दल ने मुख्यमंत्री मायावती से मिलकर प्रदेश में अनुदानित सूची से बाहर के मदरसों को अनुदान देने की मांग की थी। मौलाना खालिद रशीद फिरंग महली ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मदरसों को अनुदान देने का विचार स्वागत योग्य है।

उत्तरप्रदेश मदरसा अरबी-फारसी बोर्ड के रजिस्ट्रार शोएब अहमद के मुताबिक प्रदेश में कुल 1900 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जिनमें एक लाख 70 हजार बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+