फतेहपुर सीकरी में मजार क्षतिग्रस्त होने से तनाव

आगरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फतेहपुर सीकरी के नजदीक एक 700 वर्ष पुरानी मजार को क्षतिग्रस्त किए जाने से उत्तेजित लोगों ने रविवार को आगरा-जयपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मजार को फिर से बनाने के आश्वासन के बाद ही रविवार देर शाम जाम समाप्त हुआ।

जयपुर-आगरा राजमार्ग को चौड़ा करके आठ लेन बनाने के लिए एनएचएआई के कुछ मजदूरों ने 16 वीं शदी में मुगल राजधानी रहे सीकरी में हजरत शाह की बीबी की मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

उत्तेजित नागरिकों द्वारा राजमार्ग को घंटों जाम रखने की कार्रवाई में फतेहपुर आए विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया।

जिला प्रशासन ने भीड़ से बहस करने के लिए एनएचएआई के एक इंजीनियर और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ धार्मिक घृणा भड़काने और धार्मिक आस्था के अपमान का मामला दर्ज किया है।

सांसद राज बब्बर ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाई और इस संबंध में लखनऊ से संपर्क किया। इसके बाद ही जिला प्रशासन ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने कहा कि एनएचएआई उसी स्थान पर मजार को फिर बनाने के लिए राजी हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+