दक्षिण अफ्रीकी छात्रों को टाटा समूह ने छात्रवृत्ति दी
स्टेलेनबोश (दक्षिण अफ्रीका), 1 सितम्बर (आईएएनएस)। 'टाटा अफ्रीका' ने स्टेलेनबोश विश्वविद्यालय के 10 छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। ये छात्रवृत्ति उन छात्रों को दी गई, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और जिनका शैक्षणिक रिकार्ड बेहतर रहा है।

वर्ष 2008 के लिए 'टाटा अफ्रीका स्कॉलरशिप्स' नामक ये छात्रवृत्ति दक्षिण अफ्रीका के स्टेलेनबोश शहर में आयोजित कार्यक्रम 'इंडिया इवनिंग' में दी गई। विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया था।
टाटा अफ्रीका के प्रबंध निदेशक रमन धवन ने इस मौके पर कहा कि इन छात्रवृत्तियों के तहत छात्रों को शिक्षण शुल्क, स्टाइपंड, किताबें और आवास का खर्च वहन किया जाएगा।
छात्रवृत्तियों के अलावा विश्वविद्यालय को भारत से संबंधित 325 पुस्तकें भी दी गईं। भारतीय उच्चायुक्त राजीव भाटिया ने '100 वंडर्स आफ इंडिया' नामक पुस्तक विश्वविद्यालय के कुलपति को भेंट की।
भाटिया ने अपने भाषण 'भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों में नए रुझान' में दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते रिश्तों का जिक्र किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।