यूएस ओपन : पेस-डुल्ही युगल मुकाबलों के अंतिम आठ में (लीड-2)

न्यूयार्क, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार लुकास डुल्ही के साथ खेलते हुए साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकन (यूएस) ओपन के पुरुष वर्ग के युगल मुकाबलों के अंतिम आठ दौर में पहुंच गए हैं।

रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पेस-डुल्ही ने दक्षिण अफ्रीका के रिक डी वोएस्ट और आस्ट्रेलिया के एश्ले फिशर को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया।

एकल मुकाबलों की बात करें तो दुनिया के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी एंडी रॉडिक चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

रविवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबलों में फेडरर और रॉडिक ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे सेटों में आसान जीत हासिल की।

चार बार के चैंपियन फेडरर ने इस सत्र में पहले बड़े खिताब की ओर अपना कदम बढ़ाते हुए राडेक स्टेपनाक को 6-3, 6-3, 6-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ फेडरर ने मई में रोम मास्टर्स में स्टेपनाक के हाथों हुई हार का हिसाब चुकता कर लिया।

दूसरी ओर, रॉडिक ने इटली के एंद्रियास सेपी को 6-2, 7-5, 7-6 (7-4) से हराने में सफलता प्राप्त की। रॉडिक ने 2003 में अपने इस घरेलू ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने में सफलता पाई थी।

फेडरर को विंबलडन, फ्रें च और ओलंपिक विजेता राफेल नडाल के बाद दूसरी वरीयता दी गई है। फेडरर पांचवीं बार अमेरिकी ओपेन खिताब जीतने की कोशिश में हैं।

अगले दौर में फेडरर की भिड़ंत रूस के इग्नोर एंद्रीव से होगी। इग्नोर ने स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को 6-2, 6-4, 6-4 से पराजित किया।

यूएस ओपन के पिछले दो संस्करणों के सेमीफाइनल में फेडरर के हाथों हार झेलते आ रहे रूस के निकोले डेवीडेंको भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं। डेवीडेंको ने हमवतन दमित्रि तुर्सुनोव को 6-2, 7-6, 6-3 से हराया।

हालांकि पूर्व जूनियर चैंपियन जाइल्स मुलर को फ्रांस के निकोलस अल्मार्गो को हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि मैराथन मुकाबले के बाद आखिरकार मुलर ने अल्मार्गो को 6-7, 3-6, 7-6, 7-6, 7-5 से हरा दिया।

महिला वर्ग में सर्बिया की जेलेना जानकोविक ने भी अपना शानदार सफर जारी रखते हुए चौथे दौर में स्थान पक्का कर लिया है। जेलेना ने डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की को 3-6, 6-2, 6-1 से हराया।

वर्ष 2004 में प्रतियोगिता का फाइनल गंवाने वाली ओलंपिक चैंपियन एलिना दिमेंतिएवा भी चौथे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने चीन की ली ना को 6-4, 6-1 से हराया। अगले दौर में उनका सामना स्विटजरलैंड की पैटी श्नाइडर से होगा, जिन्होंने स्लोवाकिया की कैटरीना स्रेबोतनिक को 4-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+