मंहगाई की मार से मारुति की बिक्री नौ प्रतिशत घटी

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी 'मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड' की बिक्री इस वर्ष अगस्त में 9.2 प्रतिशत गिर गई।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ऊंचे ब्याज दरों और तेज मुद्रास्फीति यानी महंगाई की वजह से पिछले पांच महीनों में पहली बार बिक्री में गिरावट आई।

बयान के मुताबिक अगस्त में मारुति के कार, वैन और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बिक्री 9.2 प्रतिशत गिरकर 59,908 रह गई। इस अवधि में मारुति की घरेलू बिक्री 10.2 प्रतिशत गिर कर 54,113 वाहनों पर अटक गई, लेकिन निर्यात एक प्रतिशत बढ़ा।

गौरतलब है कि देश में मौजूदा ब्याज दरें सात वर्षो के उच्चतम स्तर पर और मुद्रास्फीति 16 वर्षो के उच्चतम स्तर पर है। यही वजह है कि लोगों की खर्च करने की क्षमता कम हो गई।

सरकार ने वर्ष 2015 तक कारों की बिक्री तीन गुना कर प्रति वर्ष 30 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। कारों की बिक्री में मौजूदा गिरावट से सरकार को यह लक्ष्य हासिल करने में मुश्किल हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+