क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

वास्तुकार ली कोरबुजर के नाम पर चंडीगढ़ में बनेगा संग्रहालय

By Staff
Google Oneindia News

चंडीगढ़, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ का नक्शा तैयार करने वाले स्विस-फ्रेंच वास्तुकार ली कोरबुजर की प्रतिभा को दर्शाने के लिए यहां एक संग्रहालय और शोध केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

चंडीगढ़, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ का नक्शा तैयार करने वाले स्विस-फ्रेंच वास्तुकार ली कोरबुजर की प्रतिभा को दर्शाने के लिए यहां एक संग्रहालय और शोध केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

ली ने वर्ष 1950 में चंडीगढ़ शहर का नक्शा तैयार किया था। इस संग्रहालय के निर्माण के बाद लोग ली की प्रतिभा और उनके मूल कार्यो से सीधे तौर पर अवगत हो सकेंगे।

परियोजना के नोडल अधिकारी विद्यानंद सिंह ने आईएएनएस से कहा, "चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 19 स्थित पुराने वास्तु भवन में 'ली कोरबुजर संग्रहालय और शोध केंद्र' स्थापित करने का निर्णय लिया है।"

सिंह कहते हैं कि विश्वभर से छात्र यहां आकर ली के कार्यो पर शोध कर सकेंगे।

चंडीगढ़ का यह केंद्र विश्व का छठा और देश में अहमदाबाद (गुजरात) के बाद दूसरा ऐसा केंद्र होगा। हालांकि, ली के नाम पर विश्व के कई देशों जैसे, पेरिस (फ्रांस), ज्यूरिख (स्विटजरलैंड), शिकागो (अमेरिका) में भी केंद्र बनाए जा चुके हैं।

चंडीगढ़ संग्रहालय के पूर्व निदेशक सिंह ने कहा, "इसके लिए हम उनके साथ काम कर चुके लोगों की मदद भी लेंगे। फर्नीचर, छोटे कार्पेट आदि जैसी ली के काल में बनी कई वस्तुओं को तैयार करके यहां प्रदर्शित किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X