कश्मीर पर फिल्म बनाएंगे आमिर बशीर
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। 'अरमान' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाने के बाद चर्चित टेलीविजन कलाकार आमिर बशीर कश्मीर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। 'अरमान' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाने के बाद चर्चित टेलीविजन कलाकार आमिर बशीर कश्मीर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
कश्मीर से जुड़े होने के कारण उन्होंने खुद ही इस फिल्म की पटकथा लिखी है। यह उनके दिल के बेहद करीब भी है।
आमिर ने आईएएनएस को फोन पर कहा कि फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। इस विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय लेने में उन्हें केवल 15 मिनट का समय लगा, लेकिन पूरी पटकथा तैयार करने में उन्हें तीन साल लग गए। दोस्तों ने भी इसमें उनकी मदद की।
वर्ष 1998 में अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ धारावाहिक 'अल्पविराम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर को बाद में देव बेनेगल की फिल्म 'स्पलिट वाइड ओपेन' में अभिनय करने का मौका भी मिला।
आमिर ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म का शीर्षक 'कश्मीर कश्मीर' रखा है, जिसमें सभी कलाकार नए होंगे। हालांकि, अपने पसंदीदा कलाकार नसीरूद्दीन शाह से वे जरूर इस फिल्म में अभिनय कराना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
