यूएस ओपेन में फेडरर, रोडिक की जीत
न्यूयार्क, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपेन टेनिस प्रतियोगिता में पूर्व विजेता रोजर फेडरर और एंडी रोडिक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे सीटों में आसान जीत हासिल कर ली है।
न्यूयार्क, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपेन टेनिस प्रतियोगिता में पूर्व विजेता रोजर फेडरर और एंडी रोडिक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे सीटों में आसान जीत हासिल कर ली है।
चार बार के विजेता फेडरर ने इस सत्र में पहले बड़े खिताब की ओर अपना कदम बढ़ाते हुए रविवार को रादेक स्तेपनाक को 6-3,6-3,6-2 से हरा दिया।
रोडिक ने इटली के एंद्रियास सेप्पी को 6-2,7-5,7-6 (7-4) से हराने में सफलता प्राप्त की। रोडिक ने 2003 में अपने इस घरेलू ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने में सफलता पाई थी।
फेडरर को बिंबलडन, फ्रें च और ओलंपिक विजेता राफेल नडाल के बाद दूसरी वरीयता दी गई है। फेडरर पांचवीं बार अमेरिकी ओपेन खिताब जीतने की कोशिश में हैं।
फेडरर ने यह जीत हासिल कर के रोम में मई में स्तेपनाक के हाथों हुई अपनी हार का बदला भी ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
