जार्जियाई राजदूत ने रूस को आखिरी मौका देने को कहा

पेरिस, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ऐसे समय जबकि यूरोपीय (ईयू) संघ जार्जिया संकट पर सोमवार को आपात बैठक करने वाला है, पेरिस में जार्जिया के राजदूत ने कहा कि रूस पर कोई प्रतिबंध लगाने से पहले उसे एक मौका दिया जाना चाहिए।

जार्जियाई राजदूत मामूका कुदावे ने दैनिक समाचार पत्र 'ली पेरिसियन' से कहा कि वे यथार्थवादी हैं और रूस को एक अंतिम मौका देना चाहते हैं ताकि वह ईयू अध्यक्ष और फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की मध्यस्थता में12 अगस्त को किए गए छह सूत्रीय युद्धविराम समझौते पर अधिक ध्यान दे सके।

इस समझौते में युद्धविराम के साथ ही रूसी सेनाओं की वापसी और जार्जिया के अलगाववादी प्रांतों दक्षिण ओस्सेतिया और अब्खाजिया की सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय वार्ता का प्रस्ताव शामिल है।

राजदूत ने कहा कि जार्जिया फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी का शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि रूसी टैंक उनकी राजधानी से केवल 30 किलोमीटर ही दूर थे। अत: ईयू को पुन: यह प्रतिबद्धता दर्शानी होगी कि यूरोप में अब कोई रूस से पीड़ित न हो।

कोदोवो ने कहा कि रूस के लिए संभावित दंड है यही है कि नवंबर में होने वाले ईयू-रूस सम्मेलन के पहले ईयू-रूस समझौतों को रोक दिया जाए और दक्षिण ओस्सेतिया तथा अब्खाजिया में जातीय हिंसा से लाभ उठाने वाली रूसी कंपनियों और व्यापारियों के बैंक खातों को सील कर दिया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+