काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ का पानी
काजीरंगा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा वन्यजीव अभ्यारण्य में सोमवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बड़ी संख्या में जानवर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
काजीरंगा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा वन्यजीव अभ्यारण्य में सोमवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बड़ी संख्या में जानवर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
अभ्यारण्य के वार्डन एस. एन. बुरागोहेन ने आईएएनएस को बताया, "अभ्यारण्य का आधा से अधिक हिस्सा पानी में डूब गया है। यहां से जानवर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।"
अभ्यारण्य प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालकों को वाहन धीरे चलाने का आदेश जारी किया है, ताकि अभ्यारण्य से निकल रहे जानवर सुरक्षित सड़क पार कर सकें।
उधर, अभ्यारण्य प्रशासन को इस बात भय है कि शिकारी मौके का फायदा उठाकर जानवरों का शिकार शुरू कर देंगे। बुरागोहेन ने कहा कि शिकारी बाढ़ का फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में अभ्यारण्य के जानवर पहुंच रहे हैं, उन इलाकों में वन सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि तेज बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में आए उफान से राज्य के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राज्य के आठ जिलों में 520,000 लोग बेघर हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
