रांची में बिग बाजार को उड़ाने की साजिश नाकाम, 2 हिरासत में
रांची, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को बिग बाजार रिटेल स्टोर में रखे बम को निष्क्रिय करके एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एस.एन. प्रधान ने कहा कि यह टाइम बम था और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसके पीछे आतंकवादी संगठनों का हाथ था।
उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
स्टोर के कर्मचारी मोहम्मद हबीब हुसैन ने रविवार की शाम बम को देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। उस समय स्टोर में 1,000 से भी अधिक लोग मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि अफरा-तफरी को रोकने के मकसद से लोगों से इमारत में शॉट सर्किट हो जाने की बात कह कर स्टोर खाली कराया गया। हजारीबगा से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर रात में बम को निष्क्रिय किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।