गुस्ताव के कारण रिपब्लिकन पार्टी के कार्यक्रम में बदलाव
वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। समुद्री तूफान गुस्ताव के कारण रिपब्लिकन पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नामाकंन के लिए आयेजित कार्यक्रम में बदलाव किया है। राष्ट्रपति बुश ने सोमवार को अपने संबोधन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
सोमवार को न्यू ओर्लियंस सहित अन्य खाड़ी तटों पर गुस्ताव के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर रिपब्लिकन उम्मीदवार सीनेटर जान मैक्के न ने कहा कि मिनीसोटा के सेंट पाल में होने वाले सम्मेलन की अधिकांश गतिविधियां सोमवार को स्थगित रहेंगी।
गौरतलब है कि सोमवार से गुरुवार तक होने वाले इस सम्मेलन में मैक्के न को औपचारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
मैक्के न ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटना रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की पहली प्राथमिकता है।
उनके चुनाव अभियान के प्रबंधक रिक डेविस ने कहा कि सोमवार को रिपब्लिकन प्रतिनिधि केवल सम्मेलन की न्यूनतम औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।
डेविस ने कहा इस अवसर पर परंपरा के अनुसार होने वाली कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी तूफान पीड़ितों की मदद के लिए धन जुटाने की अपील भी करेगी।
बुश ने भी सेंट पाल जाने के बजाय टेक्सास के आस्टिन का दौरा करने की घोषणा की है। यहां पर तूफान के भय से आए लोगों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
