उप्र में जैव प्रौद्योगिकी उद्यान सिखाएगा महिलाओं को खेती के नुस्खे
लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी उद्यान (बायोटेक पार्क) ने महिला कृषकों को खेती के नए व उन्नत तरीके सिखाने का बीड़ा उठाया है। इस उद्यान में जल्द ही प्रदेश की महिला कृषकों को मुफ्त प्रशिक्षण देने का काम शुरू होने वाला है।

जैव प्रौद्योगिकी उद्यान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. के. सेठ ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "महिलाओं को खेती के नए और उन्नत नुस्खे सिखाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी उद्यान इस महीने की 27 तारीख से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को आधुनिक खेती के तरीके सिखाए जाएंगे।"
सेठ ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी महिला किसानों के लिए है, लेकिन शुरू में इसे लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।