इराकी सुरक्षा बलों के हवाले होगी अनबार प्रांत की सुरक्षा
बगदाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब इराकी सुरक्षा बलों की होगी।
इराकी सुरक्षा बल के प्रवक्ता मोहम्मद अल- अस्करी ने समाचार एजेंसी वायस ऑफ इराक(वीओआई) को बताया कि अमेरिकी सेना सितंबर माह के शुरू में ही इस प्रांत की सुरक्षा इराकी सुरक्षा बलों के हवाले कर देगी।
उन्होंने कहा कि इस समय 25 हजार अमेरिकी सैनिक यहां तैनात हैं। अब ये सैनिक शहर के बाहर अपने ठिकानों में रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर ही यहां आएंगे।
वैस तो बगदाद से 110 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सुन्नी बहुल अनबार प्रांत की सुरक्षा का स्थानांतरण जून के आखिर में ही होना था लेकिन स्थानीय नेताओं में विवाद के चलते इसमें विलंब हो गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराक के कुल 18 प्रांतों में से 10 प्रांतों पर इराकी सुरक्षा बलों का नियंत्रण है। अनबार देश का 11 वां राज्य होगा जहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी इराकी सुरक्षा बलों की होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
