मलेशिया विभिन्न समुदायों का देश है: अनवर इब्राहिम
कुआलालंपुर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया के विपक्ष के नेता अनवर इब्राहिम ने देश में रहने वाले चीनी और भारतीय मूल के लोगों को अपने नागरिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति आश्वस्त किया है।
इब्राहिम ने सोमवार को 'द स्टार' अखबार से बातचीत में कहा, "यह किसी एक समुदाय का देश नहीं है, यहां कई समुदायों के लोग रहते हैं। यह उचित नहीं है कि आप किसी दूसरे समुदाय के लोगों के अधिकारों का हनन करें।"
उन्होंने कहा कि जब आप अपने राजनेताओं से असहमत होते हैं और आपको धमकी मिलने लगती है तो इसका मतलब यह है कि आपकी स्वतंत्रता लंबे समय तक कायम नहीं रहेगी।
इब्राहिम ने याद दिया कि 31 अगस्त 1957 को देश के स्वतंत्र होने के बाद ही मलेशियाई लोगों के साथ-साथ यहां रहने वाले चीनी और भारतीय मूल के लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संगठन के निर्माण की छूट दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में 60 प्रतिशत मलेशियाई हैं, जबकि 33 प्रतिशत चीनी मूल के और 8 प्रतिशत भारतीय मूल के नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
