फरवरी 2009 में होगी 'डाक्टर डेथ' की न्यायिक सुनवाई
सिडनी, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक अस्पताल में मरीजों के मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार भारतीय मूल के चिकित्सक जयंत पटेल के मामले की न्यायिक सुनवाई फरवरी 2009 में होगी।
ब्रिस्बेन की एक अदालत ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। अभियोजक डेविड मेरीडिथ ने कहा कि पटेल मामले की न्यायिक सुनवाई नौ फरवरी से 27 फरवरी तक होगी।
मेरीडिथ ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) को बताया कि न्यायिक सुनवाई के लिए दो हफ्ते का अतिरिक्त समय विदेशों में रहने वाले गवाहों की सुविधा के लिए दिया गया है। पटेल के वकीलों को एक दिसंबर तक गवाहों की सूची पेश करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि पटेल गत 11 मार्च से पोर्टलैंड में एक जेल में हैं। पटेल पर वर्ष 2003 और 2005 में क्वींसलैंड के एक अस्पताल में सर्जरी विभाग के निदेशक के पद पर रहते हुए अनियमितता बरतने का आरोप है जिस कारण कई लोगों की मौत हो गई थी।
पटेल पर अमेरिका के दो प्रांतों में चिकित्सा सेवा से जुड़े काम पर पहले से ही पांबदी होने के बावजूद आस्ट्रेलिया में उन्हें काम करने का मौका दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
