चुनाव जिताने योग्य तस्करों और अपराधियों की तलाश में है पंजाब सरकार

चंडीगढ़, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस के एक सकुर्लर ने राज्य के खुफिया अधिकारियों की नींदें उड़ा दी हैं जिसमें उन महत्वपूर्ण अपराधियों और तस्करों' के बारे में जानकारी चाही गई है, जिनके पास तगड़ा वोट बैंक है और जो आगामी लोकसभा चुनावों में अकाली दल को जीतने में मदद कर सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ऐसी बातों को आधारहीन बताया है।

इस संबंध में जारी किए गए सकुर्लर की एक प्रति आईएएनएस के पास मौजूद है जिसमें पंजाब के एक खुफिया शाखा प्रमुख ने अधिकारियों से कहा है कि वे ऐसी जानकारियां एकत्रित करें जो 2009 के लोकसभा चुनावों में अकाली दल के लिए मददगार सिद्ध हों।

इसमें उन 'तस्करों तथा अपराधियों' के बारे में भी जानकारी मांगी गई है जिनके साथ 'वोट बैंक' है। यह प्रोफार्मा जुलाई में पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक और खुफिया शाखा के प्रमुख की ओर से भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि इस सकुर्लर में कहा गया है कि अधिकारी जो जानकारी एकत्र करें उसे लिखित में देने के अलावा सीडी के माध्यम से भी जमा करें।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से जब इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो पहले तो उन्हें कोई जवाब नहीं सूझा लेकिन उन्होंने तत्काल ही इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।

बादल ने कहा, "ये आरोप निराधार हैं। हम राजनीतिक लाभ के लिए तस्करों और अपराधियों की मदद लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते पंजाब एक छोटा राज्य है जहां हम सबके बारे में जानते हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+