बकिंघम पैलेस के सुरक्षाकर्मियों की बदलेंगी टोपियां

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस के सुरक्षाकर्मियों की टोपियों में पिछले करीब 200 वर्षो में पहली बार बदलाव किया जा रहा है।

ऐसा उत्तरी अमेरिका के भालुओं को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रचार अभियान के मद्देनजर किया जा रहा है।

शाही महल के सैनिकों द्वारा पहनी जाने वाली भालू के चमड़े से बनी काली लंबी टोपियों के स्थान पर अब वैकल्पिक वस्तु से बनी टोपियों का उपयोग किया जाएगा।

रक्षा खरीद मामलों के मंत्री बैरन्स टायलर इसके लिए मंगलवार को पशुओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था 'पीपुल फार द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल' (पेटा) के साथ बैठक करेंगे। इसमें वे स्टेला मैकार्टनी और विविएना वेस्टवुड सहित शीर्ष फैशन डिजायनरों के नमूने देखेंगे।

पेटा के निदेशक राबी लीब्लेंस ने कहा कि उत्तरी अमेरिका के भालुओं को बचाने के उनके अभियान के लिए इस बैठक का बहुत महत्व है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "मंत्रालय भालू के चमड़े के स्थान पर किसी वैकल्पिक पदार्थ के उपयोग का विरोधी नहीं है, लेकिन इसके लिए ऊंची गुणवत्ता वाले पदार्थ का प्रयोग किया जाना चाहिए, जो हर मौसम में बढ़िया तरीके से काम करे।"

महारानी की पांचवीं रेजिमेंट के पैदल सैनिकों को हर साल 50 से 100 नई टोपियों की आवश्यकता होती है। इस 18 इंच लंबी टोपी को बनाने में भालुओं के चमड़े का उपयोग किया जाता है।

स्वतंत्र स्रोतों के अनुसार पिछले पांच साल में रक्षा मंत्रालय ने इस पर 321,000 पाउंड की रकम खर्च की है।

ब्रिटिश सैनिकों ने सबसे पहले 1815 ईस्वी में फ्रांस के शासक नेपोलियन को वाटरलू की लड़ाई में हराने के बाद यह टोपी पहनी थी। फ्रांस के विशेष सैनिक (ग्रेनेडियर्स) खुद को लंबा और डरावना दिखाने के लिए भालू के चमड़े की टोपी पहनते थे। ब्रिटेन ने इस परंपरा को अपनी विजय के प्रतीक के रूप में अपना लिया।

तब से औपचारिक ड्यूटी और शाही निवास की सुरक्षा में तैनात सैनिक इस टोपी को पहनने लगे। पेटा इस टोपी के लिए भालुओं के चमड़े का प्रयोग बंद करने के लिए वर्षो से अभियान चला रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+