प्राइमरी मार्केट में आएगी 50 प्रतिशत की गिरावट
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। औद्योगिक संगठन एसोचैम का आकलन है कि चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि के दौरान देश के प्राइमरी मार्केट के विकास में 50 प्रतिशत की गिरावट आएगी और यह मौजूदा 20 प्रतिशत से गिरकर 8-10 प्रतिशत रह जाएगी।
'एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया' (एसोचैम) का कहना है कि बाजार के प्रतिकूल रुझानों की वजह से देश में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त गिरावट आएगी। एसोचैम के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) समेत तमाम खुदरा निवेशक और वित्तीय संस्थाएं प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से हाथ खींच रहे हैं।
एसोचैम ने अपने आकलन में कहा, "बाजार के मौजूदा रुझानों की वजह से निवेशक बांड, म्यूचुअल फंड और प्रतिभूति बाजारों जैसे विकल्पों की तलाश करने में लगे हैं। इस वजह से आईपीओ की मांग में जबरदस्त कमी आई है।"
एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा, "तेज मुद्रास्फीति की वजह से एफआईआई आईपीओ से हाथ खींच रहे हैं। ऐसे में बांड और ऋण बाजार में नाटकीय रूप से तेजी आ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
