मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाज़ार
मुंबई, 28 अगस्तः बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को 6.82 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 14,289.97 पर खुला। देश के अन्य शेयर बाजार भी मामूली गिरावट के साथ खुले और कारोबार के शुरूआती घंटे में भी इसमें गिरावट जारी रही।
10.40 बजे तक बीएसई 14,226.43 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसमें कल के बंद होने के मुकाबले अब तक 70.38 अंक (0.49 प्रतिशत) की गिरावट आ चुकी है। सेंसेक्स कल 14,296.79 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी कल के मुकाबले बहुत मामूली गिरावट के साथ 4,290.75 अंकों पर खुला। इसी समय यह भी 4,273.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
कल निफ्टी 4,292.10 अंकों पर बंद हुआ था। कल के कारोबार समाप्त होने के मुकाबले इसमें अब तक 16.95 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
