भारत-आसियान मुक्त व्यापार 1 जनवरी से (लीड-2)

सिंगापुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' के 10 सदस्य देशों के वाणिज्य मंत्री गुरुवार को अगले वर्ष पहली जनवरी से निर्यात शुल्कों में कटौती करने पर सहमत हो गए।

इससे पहले छह वर्ष तक चली बातचीत की लंबी प्रक्रिया के बाद आज भारत और आसियान ने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। इसके तहत इन देशों के बीच व्यापारिक माल का मुक्त व्यापार होगा।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक इस समझौते को इन देशों के बीच वर्ष 2016 तक मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भारत और आसियान देशों के बाजारों में क्षेत्रीय कंपनियों की पहुंच बढ़ेगी और पाम ऑयल, कच्चा तेल, चाय और काली मिर्च जैसी वस्तुओं के निर्यात शुल्क में कटौती होगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ और सिंगापुर के उद्योग मंत्री लिम हंग किआंग ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस समझौते की घोषणा की। समझौते पर इस वर्ष दिसंबर में बैंकाक में होने वाले समूह के शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इस समझौते पर संतोष व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने कुल वैश्विक व्यापार का 9.6 प्रतिशत व्यापार आसियान के सदस्य देशों से करता है।

कमलनाथ के मुताबिक भारत कुल द्विपक्षीय व्यापार का केवल दो प्रतिशत व्यापार आसियान देशों के साथ करता है। इसलिए भारत के साथ आसियान की आर्थिक साझेदारी की काफी संभावनाएं हैं।

गौरतलब है कि भारत और आसियान के बीच फिलहाल प्रति वर्ष 30 अरब डालर का व्यापार होता है। वर्ष 2010 तक इसे 50 अरब डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+