संसाधनों पर वास्तविक अधिकार गरीबों का : आडवाणी (लीड-1)

उज्जैन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अपने स्वार्थो के लिए सरकारी खजाने पर अल्पसंख्यकों का हक बताकर अलगाववाद और अल्पसंख्यकवाद को हवा दे रही है।

आडवाणी का मानना है कि सरकार के खजाने पर वास्तविक हक देश के गरीब, कमजोर और विपन्न व्यक्ति का है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ करते हुए आडवाणी ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर जमकर हमले बोले।

उन्होंने कहा कि सही अर्थो में गरीबों के विकास की जिम्मेदारी सरकार पर है। केन्द्र और राज्य में 50 सालों तक कांग्रेस का राज रहा है। इसलिए अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन की जिम्मेदारी भी उसी की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताते हैं।

आडवाणी ने संप्रग सरकार को राष्ट्रवाद को हतोत्साहित और अलगाववाद को प्रोत्साहित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लिए बहुसंख्यकों की भावना को आहत करना ही धर्मनिरपेक्षता बन गई है। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को दी गई जमीन वापस लेकर उसने यही जताने की एक बार फिर कोशिश की है।

यात्रा शुरू करने से पहले आडवाणी और चौहान ने महाकाल की विशेष पूजा अर्चना की। आडवाणी ने उम्मीद जताई कि चौहान फिर मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए अभियान चलाया है।

चौहान ने प्रदेश की भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्षो की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कदम उठाए हैं। वे जनता के बीच जाकर सीधे संपर्क करेंगे और उनकी राय जानेंगे।

इस मौके पर प्रदेश के चुनाव प्रभारी वेंकैया नायडू, प्रदेश संगठन प्रभारी अनंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित बड़ी तादाद में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+