जार्डन के शाह और सरकोजी ने किया फिलीस्तीनी राष्ट्र का समर्थन
अम्मान, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने फिलीस्तीन- इजरायल मसले के समाधान लिए फिलीस्तीनी राष्ट्र के गठन का समर्थन किया है।
अम्मान, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने फिलीस्तीन- इजरायल मसले के समाधान लिए फिलीस्तीनी राष्ट्र के गठन का समर्थन किया है।
समाचार पत्र 'जार्डन टाइम्स' में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने बुधवार को एलसी पैलेस में बातचीत के बाद जारी बयान में इजरायल के पड़ोस में स्वतंत्र एवं संभावित फिलीस्तीन राष्ट्र के गठन के महत्व पर जोर दिया।
पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया में उन्होंने यूरोपीय संघ की भूमिका पर जोर दिया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ और पश्चिम एशिया-पूर्वोत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में समग्र सहयोग के महत्व पर भी बल दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शाह अब्दुल्ला रूस और तुर्कमेनिस्तान की यात्रा के बाद बुधवार को पेरिस पहुंचे थे। उनके इस प्रवास के दौरान दोनों पक्षों ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के बारे में एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
