हरियाणा में खिलाड़ियों का सम्मान करने की होड़

चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के राजनीतिज्ञों के बीच बीजिंग ओलंपिक में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करने की जबरदस्त होड़ मची हुई है।

बुधवार को मुक्केबाज विजेंदर कुमार, अखिल कुमार और जितेंदर कुमार जैसे ही अपने गृहनगर भिवानी पहुंचे, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (इनेलो) ने उनके स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। अगले दिन रोहतक से कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में एक कार्यक्रम आयोजित कर ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के होड़ के सवाल पर दीपेंद्र ने सफाई देते हुए कहा, "यह सम्मान समारोह व्यक्तिगत या किसी पार्टी विशेष से संबंधित नहीं था। यह एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम था, जिसके माध्यम से हम उन खिलाड़ियों को सम्मानित करना चाहते थे, जिन्होंने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।"

दीपेंद्र ने कहा कि यह राज्यस्तरीय समारोह इसलिए था क्योंकि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अखिल भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और हरियाणा जनहित कांग्रेस के भिवानी के सांसद कुलदीप बिश्नोई पार्टी और राजनीति को भूलकर एक मंच पर जमा हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+