जहीर और हरभजन को अंतिम मैच में आराम

कोलंबो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के साथ शुक्रवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम ने दो परिवर्तन करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने श्रंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को आराम देने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज आर.पी.सिंह जहीर का स्थान लेंगे, जबकि प्रज्ञान ओझा को हरभजन की जगह टीम में जगह मिलेगा। आर.पी. इस श्रंखला में अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज उतर सकते हैं, जबकि पार्थिव पटेल विकेटकीपर की भूमिका में दिख सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के स्थान पर पार्थिव को टीम में जगह मिलेगी।

भारतीय टीम श्रंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस लिहाज से परिवर्तन उसे रास आते हैं, लेकिन दूसरी ओर श्रीलंका ने भी परिवर्तन के साथ उतरने का फैसला किया है। साख बचाने वाले इस मैच में तिलकरत्ने दिलशान की जगह जेहान मुबारक को मौका मिलेगा, जबकि श्रीलंकाई टीम चार गेंदबाजों के साथ उतरेगी।

श्रंखला के पहले चार मैचों में श्रीलंका की टीम छह बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी थी, लेकिन चूंकि यह संयोजन काम नहीं आया, लिहाजा इसे बदलने का फैसला किया गया। चमिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन को इस मैच में आराम दिया जाएगा।

दिलहारा फर्नाडो वास के स्थान पर पेस आक्रमण की कमान संभालेंगे, जबकि महेला उदावत्ते को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जाएगा।

श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने इस मैच को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी प्रतिष्ठा दांव पर है। मैं नहीं मानता कि हमने अच्छा खेल दिखाया है। हमारे पास जीत के साथ श्रंखला का समापन करने का अच्छा मौका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+