सूडानी विमान के अपहर्ताओं ने समर्पण किया

त्रिपोली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सूडानी विमान का अपहरण करके उसे लीबिया लाने वाले दो अपहरणकर्ताओं ने बुधवार को समर्पण कर दिया।

त्रिपोली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सूडानी विमान का अपहरण करके उसे लीबिया लाने वाले दो अपहरणकर्ताओं ने बुधवार को समर्पण कर दिया।

लीबिया के सरकारी टेलीविजन के अनुसार इन अपहरणकर्ताओं ने इसके पहले सभी 87 यात्रियों को रिहा कर दिया था। लेकिन चालक दल के छह सदस्यों को बंदी बना रखा था।

दोनों अपहरणकर्ता सूडान के अलगाववादी संगठन सूडानी लिबरेशन आर्मी के सदस्य हैं। इन लोगों ने बोइंग 737 विमान में ईंधन भरने और उसे पेरिस जाने की अनुमति देने की मांग की थी।

विमान में आक्सीजन की कमी के कारण कई यात्रियों के बेहोश हो जाने के बाद अपहर्ताओं ने बुधवार को यात्रियों को रिहा कर दिया था। विमान में मिस्र, इथोपिया और युगांडा के नागरिक सवार थे।

गौरतलब है कि सूडान की निजी विमान कंपनी सन एक्सप्रेस के विमान का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया था। यह विमान सूडान के दक्षिणी शहर दार्फुर से नीयाला होते हुए सूडान की राजधानी खार्तूम जा रहा था।

अपहर्ता खुद को सूडानी लिबरेशन आर्मी का सदस्य बता रहे थे। इस संगठन का नेता अब्दलवाहिद नूर है जो फ्रांस में निर्वासित जीवन बिता रहा है।

यह विद्रोही संगठन 2003 से सूडानी सुरक्षा बलों और अरब सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। अब तक इस संघर्ष में 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी संघर्ष में शामिल दलों से लीबिया में शांति वार्ता करने का आग्रह कई बार कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+