नए यूएई ग्लोबल एनर्जी अवार्ड्स के लिए 160 से अधिक नामांकन
अबू धाबी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अबू धाबी में अगले वर्ष दिए जाने वाले 'जाएद फ्यूचर एनर्जी ' पुरस्कारों के लिए दुनिया भर के लगभग 40 देशों से 160 से अधिक नामांकन आए हैं। ये पुरस्कार यहां आगामी 19-20 जनवरी को होने वाले 'ग्लोबल एनर्जी' शिखर सम्मेलन में दिए जाएंगे।
इन पुरस्कारों की शुरुआत यूएई की अक्षय ऊर्जा कंपनी मासदार द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति शेख जाएद बिन सुल्तान अल नहयान के सम्मान में की जा रही है। ये पुरस्कार स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में किए जा रहे आविष्कारों के लिए व्यक्तिगत, संगठन, कंपनी और गैर सरकारी संगठनों की श्रेणी में दिए जाएंगे।
अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार एक विजेता और दो उपविजेताओं का चयन एक जूरी करेगी जिसकी अध्यक्षता नोबल पुरस्कार विजेता और जलवायु परिवर्तन पर अंतर्सरकारी पैनल के प्रमुख आर.के. पचौरी करेंगे।
विजेता को 15 लाख डालर और दोनों उपविजेताओं को 3.5-3.5 लाख डालर की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
