धीना ने रेडियो पर 168 घंटे कार्यक्रम पेश कर बनाया विश्व रिकार्ड

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिग 92.7 एफएम चैनल के रेडियो जॉकी (आरजे) धीना का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज हो गया है। धीना ने रेडियो पर बिना रुके 168 घंटे तक कार्यक्रम पेश कर विश्व रिकार्ड कायम किया।

धीना ने वर्ष 2007 में इटली के आरजे स्टेफानो वेनेरी के 135 घंटों के विश्व रिकार्ड को 33 घंटे के अंतर से पीछे छोड़ा। धीना ने 21 अगस्त को सुबह पांच बजे रेडियो पर बोलना शुरू किया था और वे गुरुवार सुबह पांच बजे तक बोलते रहे।

चेन्नई के बिग एफएम स्टेशन पर 'बिग वनक्कम' नाम का कार्यक्रम पेश करने वाले धीना ने मंगलवार रात 8.01 बजे ही वेनेरी का रिकार्ड तोड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया।

धीना ने आईएएनएस को बताया, "मैं स्प्रिंटर (छोटी दूरी का धावक) नहीं बनना चाहता था। मेरा लक्ष्य मैराथन धावक बनने का था। मैं इस रिकार्ड को उस मुकाम तक ले जाना चाहता था, जहां आने वाले पांच-दस वर्षो तक कोई इसे तोड़ने के बारे में सोच नहीं सके।"

यह पहला मौका नहीं है, जब धीना ने 'लाइव' मैराथन पारी खेली है। इससे पहले 2007 में उन्होंने 92 घंटे सात मिनट तक लगातार कार्यक्रम पेश किया था।

धीना के गिनीज रिकार्ड के लिए बिग एफएम स्टेशन ने सारे इंतजाम किए थे। धीना के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए चिकित्सकों का दल स्टेशन में मौजूद था। इस चुनौती को स्वीकार करने से पहले धीना ने खुद को योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+