बुद्धदेव के बयान से माकपा नहीं रखती इत्तेफाक
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के उस बयान से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कोई इत्तेफाक नहीं रखती, जिसमें उन्होंने 'बंद' का विरोध किया था।
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के उस बयान से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कोई इत्तेफाक नहीं रखती, जिसमें उन्होंने 'बंद' का विरोध किया था।
माकपा का कहना है कि बंद का आह्वान करना कामगार वर्गो का जन्मसिद्ध अधिकार है।
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी किए गए एक बयान में गुरुवार को कहा गया, "पार्टी ने हमेशा से ही ट्रेड युनियनों द्वारा नवउदारवाद की नीति के विरोध में किए गए आम हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया है। बंद का आह्वान करना कर्मचारी वर्ग का जन्मसिद्ध अधिकार है।"
उल्लेखनीय है कि आधुनिक मार्क्सवाद के 'पोस्टर ब्वॉय' के रूप में उभरे बुद्धदेव ने कोलकाता में मुलवार को एक कार्यक्रम में कहा था, "निजी तौर पर मै बंद का समर्थन नहीं करता। बंद से देश का कुछ भला नहीं होता है। मेरे हिसाब से बंद अनैतिक है।"
उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश मैं एक राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता हूं। मेरा दल भी बंद का आह्वान करता है और मैं चुप रहता हूं।"
बुद्धदेव के बंद विरोधी बयान से वामदलों के नेताओं में नाराजगी है। केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंद ने भी पिछले दिनों कहा था कि वे बुद्धदेव के बयान से सहमत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
