मुद्रास्फीति और बढ़ने की आशंका के बीच शेयर बाजार लुढ़के (राउंडअप)

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति के आज घोषित होने वाले आंकड़ों के और बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों ने कारोबार में उदासीनता दिखाई। परिणामस्वरूप गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 248 और निफ्टी 78 अंक नीचे बंद हुआ।

कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, रियल्टी, पूंजीगत वस्तुओं, बैंकिंग, धातु, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और ऊर्जा सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले 6.82 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 14,289.97 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 248.45 अंकों अथवा 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 14,048.34 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 14,002.43 के दिन के सबसे निचले और 14,347.19 के ऊपरी स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 77.58 अंक अथवा 1.36 फीसदी गिरकर 5,608.85 पर और स्मालकैप सूचकांक 77.61 अंक अथवा 1.13 फीसदी गिरकर 6,782.30 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' कल के आंकड़े 4292.10 के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 4,290.75 अंकों पर खुला। कारोबार खत्म होने तक इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 78.10 अंकों अथवा 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 4,214.00 पर बंद हुआ। निफ्टी कारोबार के दौरान 4,201.85 के दिन के निम्नतम और 4,304.50 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

शेयर बाजारों में कारोबार का रुख आज फिर नकारात्मक रहा। बीएसई में 1,720 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे आईं, जबकि मात्र 900 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

गुरुवार को एनएसई के नकद खंड में 10,927 करोड़ रुपये तथा फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफ एंड ओ) खंड में 61,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बीएसई के नकद खंड में 3,548 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+