मप्र में शिवराज ने की 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू
भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' गुरुवार को उज्जैन से शुरू हो गई। यात्रा को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यो का विवरण देने और जनता से रू-बरू होने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की। यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता आडवाणी के साथ महाकाल की विशेष पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री की यह यात्रा 'गांधी जयंती' यानी दो अक्टूबर तक चलेगी और इसका आखिरी पड़ाव दमोह होगा। यात्रा प्रदेश के 36 जिलों के 25 लोकसभा और 115 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ यात्रा रथ पर क्षेत्रीय सांसद, विधायक और तयशुदा पदाधिकारी रहेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू, अनंत कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications