फोर्ब्स सूची : मायावती शीर्ष 100 में शामिल हुईं, सोनिया खिसकीं (लीड-1)

वाशिंगटन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताने के कुछ ही दिनों के भीतर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पहली बार दुनिया की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाया है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सूची में कुछ स्थान पीछे खिसक गई हैं।

वाशिंगटन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताने के कुछ ही दिनों के भीतर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पहली बार दुनिया की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाया है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सूची में कुछ स्थान पीछे खिसक गई हैं।

फोर्ब्स पत्रिका ने मायावती को विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 59 वां स्थान देते हुए लिखा है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की यह नेता प्रधानमंत्री बनने की होड़ में शामिल है। पत्रिका के मुताबिक मायावती देश की सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए चुनौती बन कर सामने आ रही हैं। सोनिया पिछले साल के छठे स्थान से खिसककर इस वर्ष 21 वें स्थान पर आ गई हैं।

गौरतलब है कि अपना छठा स्थान खोने के बावजूद सोनिया हिलेरी क्लिंटन (28), ओपराह विनफ्रे (36), मेलिंडा गेट्स (40), लारा बुश (44) और क्वीन एलिजाबेथ (58) जैसी कई महिलाओं से आगे हैं।

सूची में पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूई को तीसरा और जैव प्रौद्योगिकी आधारित दवा क्षेत्र की कंपनी बॉयोकान की संस्थापक किरन मजुमदार शॉ को 99वां स्थान दिया गया है। नूई पिछले वर्ष सूची में पांचवें स्थान पर थीं।

पत्रिका ने सोनिया के बारे में लिखा है, "इटली में जन्मीं सोनिया भारत की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।" पत्रिका के मुताबिक हालांकि सोनिया सत्तारुढ़ दल की अध्यक्ष हैं लेकिन एक उभरती हुई नेता मायावती लगातार सोनिया को चुनौती दे रही हैं।

मायावती को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताते हुए पत्रिका ने लिखा है कि वे मात्र 39 वर्ष की अवस्था में देश के एक बड़े प्रदेश की मुखिया बन गईं थीं। उन्होंने 2007 में ब्राह्मणों के साथ गठजोड़ करके अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय विस्तार करने में सफलता पाई।

पत्रिका के अनुसार, "मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते का विरोध किया।"

पत्रिका के ताजा अंक में जारी सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को पहला और अमेरिका के फेडरल डेपोजिट इंस्योरेंस कॉर्प की अध्यक्ष शिएला सी. बायर को दूसरा स्थान दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+