248 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 248 और निफ्टी 78 अंक नीचे बंद हुआ।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले 6.82 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 14,289.97 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 248.45 अंकों की गिरावट के साथ 14,048.34 पर था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' कल के आंकड़े 4292.10 के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 4,290.75 अंकों पर खुला। कारोबार खत्म होने तक इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 78.10 अंकों की गिरावट के साथ 4,214.00 पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों में कारोबार का रुख आज फिर नकारात्मक रहा। बीएसई में 1,720 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे आईं, जबकि मात्र 900 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+