भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौता आंकड़ों में
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' के 10 सदस्य देशों ने गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया। इसके तहत इन देशों के बीच व्यापारिक माल का मुक्त व्यापार होगा।
छह वर्ष तक चली बातचीत के लंबे दौर के बाद यह सहमति बनी। तिथिवार ब्योरा इस प्रकार है :
वर्ष 1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय वार्ता भागीदार बना।
वर्ष 1995 : बैंकाक में हुए पांचवीं आसियान सम्मेलन में भारत को पूर्ण वार्ता भागीदार बनाए जाने का निमंत्रण।
वर्ष 1996 : भारत को आसियान के क्षेत्रीय मंच का सदस्य बनाए जाने का निमंत्रण।
वर्ष 2002 : भारत और आसियान के बीच वार्षिक सम्मेलन स्तर की बैठक की शुरुआत।
वर्ष 2003 : आसियान के बाली सम्मेलन में भारत ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ सहयोग और मैत्री संधि को विस्तार दिया।
वर्ष 2003 : अक्टूबर में थाइलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के रूपरेखा पर भारत ने हस्ताक्षर किया।
वर्ष 2004 : भारत और थाइलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वर्ष 2004 : 20 दिसंबर को मलेशिया के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर बातचीत शुरू।
वर्ष 2005 : 29 जून को भारत और सिंगापुर ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वर्ष 2005 : 11 नवंबर को भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के लिए संयुक्त अध्ययन दल का गठन।
वर्ष 2007 : भारत और आसियान ने वर्ष 2010 तक व्यापार को 50 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
वर्ष 2008 : 28 अगस्त को भारत और आसियान ने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में समझौते पर बातचीत के लिए सहमति बनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
