श्रीलंका में संघर्ष जारी, 36 तमिल विद्रोही व 5 सुरक्षाकर्मी मरे
कोलंबो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी संघर्ष में कम से कम 36 तमिल विद्रोहियों की मौत हो गई, जबकि पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।

समाचार एजेंसी डीपीए ने गुरुवार को सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि किलीनोच्ची, वावुनिया और मुल्लैतिवु जिले में तमिल विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष जारी है।
अधिकारी ने बताया कि किलीनोच्ची जिले में बुधवार को हुए भीषण संघर्ष में 19 तमिल विद्रोही मारे गए, जबकि चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। यहां सुरक्षाकर्मियों के सहयोग में वायु सेना भी तमिल विद्रोहियों के ठिकाने को निशाना बना रही है।
सैन्य अधिकारियों के अनुसार वावुनिया जिले में हुए संघर्ष के दौरान 11 विद्रोही और एक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इसके साथ ही अन्य छिटपुर घटनाओं में छह विद्रोहियों के मारे जाने का समाचार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications