उड़ीसा में विहिप नेता हत्याकांड पर भाजपा में दरार

भुवनेश्वर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के कंधमाल जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक वरिष्ठ नेता समेत पांच लोगों की हत्या के मसले पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो खेमों में बंट गई है और उनमें से एक धड़ा राज्य सरकार से समर्थन वापसी की इच्छा रखता है।

राज्य में बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार है।

भाजपा विधायक बृंदाबन माझी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि विहिप नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती पर कई बार हमला हो चुका था। उनकी सुरक्षा को लेकर कई बार आवाज भी उठाई गई, लेकिन राज्य सरकार ने इसे लेकर कुछ नहीं किया।

माझी ने कहा, "स्वामी लक्ष्मणानंद की जान हम नहीं बचा सके, यह सरकार की असफलता है। हम ऐसी सरकार के साथ नहीं रह सकते। मैंने इस्तीफे की पेशकश की है। मैंने सरकार से समर्थन वापसी के लिए पार्टी नेताओं को पत्र लिखा है और सरकार को बाहर से समर्थन देने की बात कही है। "

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के कम से कम 15 विधायक, जिसमें तीन मंत्री भी शामिल हैं, राज्य सरकार से समर्थन वापस लेना चाहते हैं।

शनिवार को कंधमाल जिले के एक आश्रम में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान विहिप की केंद्रीय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+