विश्व की सबसे मंहगी कार उतारेगी एस्टन मार्टिन

गेडोन (ब्रिटेन), 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रमुख कार निर्माता कंपनी 'एस्टन मार्टिन' बाजार में विश्व की सबसे महंगी कार उतारने की योजना बना रही है। इस संबंध में कंपनी ने प्रस्तावित कार के विवरण और रेखाचित्र जारी किए हैं।

'एस्टन मार्टिन' की विश्व की सबसे महंगी कार 'वन-77' का कररहित मूल्य 19.5 लाख डॉलर होगा। बाजार में इस माडल की 77 कारें ही उतारी जाएंगी। इनके खरीददार अपनी मर्जी से इन्हें डिजाइन करवा सकते हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस अनोखी कार की एल्यूमिनियम बॉडी को हाथ से तैयार किया जाएगा। कार में वी12 इंजन लगाया जाएगा। कार की अधिकतम गति 354 किलोमीटर प्रतिघंटे तक होगी। यह मात्र 3.5 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पकड़ लेगी।

'एस्टन मार्टिन' ने लगभग 500 संभावित ग्राहकों की पहचान की है, जो कार के प्रदर्शन के लिए तैयार मॉडल को देखना चाहते हैं।

'एस्टन मार्टिन' वर्ष 2009 के अंत तक इस अनोखी कार को ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+