जम्मू में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत टली

जम्मू, 28 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ संघर्ष समिति (एसएएसएस) और चार सदस्यीय सरकारी पैनल के बीच गुरुवार को होने वाली चौथे दौर की वार्ता शुक्रवार तक टाल दी गई।

वार्ता की शुरुआत गुरुवार की शाम 4.30 बजे होनी थी। वार्ता के दौरान सरकार के उस निर्णय पर बात होनी थी जिसमें उसने कहा था कि वह तीर्थयात्रियों की भीड़ वाले तीन महीनों के लिए श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) को उत्तरी कश्मीर के बालताल इलाके में 40 हेक्टेयर भूमि सौंप सकती है। अभी इस बात की सार्वजनिक घोषणा होनी बाकी है।

संघर्ष समिति के सदस्य सुचेत सिंह ने कहा, "हमें बताया गया है कि राज्यपाल के सलाहकार एस.एस. बिलोरिया को गिरने के कारण चोट लग गई है।"

दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की वार्ता गत 23 अगस्त को हुई थी, जिसे उन्होंने सकारात्मक बताया था। वार्ता का चौथा और अगला दौर गत मंगलवार को होना था लेकिन कश्मीर घाटी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया था।

गौरतलब है कि 26 मई को सरकार ने 40 हेक्टेयर भूमि एसएएसबी को सौंप दी थी लेकिन कश्मीर घाटी में भारी विरोध को देखते हुए उसने जमीन वापस ले ली थी। जमीन वापस लेने के फैसले के बाद जम्मू क्षेत्र में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+