प्रचंड की चीन यात्रा के ज्यादा अर्थ मत निकालिए : नेपाली राजदूत

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के राजदूत दुर्गेश मान सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' द्वारा अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन का चयन करने पर भारत की चिंताओं के बारे में कहा है कि उस यात्रा के ज्यादा अर्थ नहीं निकाले जाएं, क्योंकि भारत और नेपाल के रिश्ते 'विशिष्ट' हैं।

सिंह ने आईएएनएस से कहा, "इसकी बहुत ज्यादा मतलब निकालने की कोशिश न करें। अगर वे दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री बने होते, तो पहले श्रीलंका जाते। भारत के साथ हमारे संबंध दूसरी तरह के हैं। यह बेकार का विवाद है।"

नेपाली राजदूत ने ये टिप्पणियां उस समय की हैं, जब कुछ ही घंटों में नेपाल के नव नियुक्त विदेश मंत्री उपेंद्र यादव बिम्सटेक के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग यहां पहुंच रहे हैं। बिम्सटेक बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल और भूटान का समूह है।

राजदूत ने कहा कि आज शाम यादव और भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के बीच होने वाली मुलाकात के दौरान सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रचंड गत शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बीजिंग ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गए थे। भारत में इसकी व्याख्या प्रचंड के चीन समर्थक रुख के रूप में की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+