उन्नति का अर्थ सिर्फ आर्थिक समृद्धि नहीं : आडवाणी
उज्जैन, 28 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी का मानना है कि उन्नति का तात्पर्य सिर्फ आर्थिक समृद्धि से नहीं है, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में हुई प्रगति से है। आडवाणी ने अपनी यह राय महाकालेश्वर प्रवचन सभागार में श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण तथा शोध संस्थान के विधिवत शुभारंभ के मौके पर कही।

आडवाणी ने कहा कि हम वास्तविक उन्नति तभी हासिल कर सकते हैं जब उसमें संस्कृति, मूल्य, चिंतन और तत्व ज्ञान का पूर्ण रूप में समावेश होगा। उन्होंने कर्नाटक के मत्तूर गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस गांव के लोग संस्कृत में ही अपने विचार, भाव और भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उज्जैन भी मत्तूर का अनुसरण करेगा।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान जल्दी ही अपने गठन के उद्देश्यों को साकार कर दिखाएगा। चौहान ने कालीदास अकादमी के निदेशक मिथिला प्रसाद त्रिपाठी को श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण तथा शोध संस्थान का प्रभारी निदेशक बनाने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications