कोलकाता में लगी हल्दीराम की दुकान में आग
कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मिठाई व नमकीन तैयार करने वाली भारत की अग्रणी 'हल्दीराम' कंपनी की एक दुकान में गुरुवार को आग लग गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

दुर्घटना सुबह साढ़े दस बज के करीब दक्षिण कोलकाता में स्थित हल्दीराम इमारत की पहली मंजिल पर हुई।
अग्नि शमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इमारत में अग्नि शमन प्रणाली मौजूद थी, जिसकी वजह से हम लोगों ने समय रहते आग पर काबू कर लिया। " अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। दुकान के कर्मचारियों के अनुसार आग से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications