हिस्पैनियोला द्वीप पर समुद्री तूफान से 13 की मौत, 6000 बेघर

सेंटो डोमिंगो (डोमिनिकन रिपब्लिक), 28 अगस्त (आईएएनएस)। कैरेबियाई द्वीप हिस्पैनियोला में समुद्री तूफान 'गुस्ताव' के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 6,000 लोग बेघर हो गए हैं।

सेंटो डोमिंगो (डोमिनिकन रिपब्लिक), 28 अगस्त (आईएएनएस)। कैरेबियाई द्वीप हिस्पैनियोला में समुद्री तूफान 'गुस्ताव' के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 6,000 लोग बेघर हो गए हैं।

मियामी स्थित अमेरिकी तूफान केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह आए समुद्री तूफान में हवाओं की गति 95 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

तूफान के कारण द्वीप के हैती शासित भाग को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इस द्वीप के बाकी हिस्से पर डोमिनिकन रिपब्लिक का शासन है।

तूफान केंद्र के अनुसार गुरुवार को इसके जमैका और क्यूबा के दक्षिण-पूर्वी तट के बीच से गुजरने की उम्मीद है। इसके एक या दो दिन में पुन: अपनी ताकत प्राप्त कर लेने की उम्मीद है।

डोमिनिकन रिपब्लिक में तूफान के कारण राजधानी सेंटो डोमिंगो के एक घर के आठ लोग कीचड़ में जिंदा दफन हो गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 5,425 लोग बेघर हुए हैं और 1,000 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं।

तूफान के कारण हैती में पांच लोगों की मौत हुई और 10 व्यक्ति घायल हो गए। करीब 1,000 परिवारों को अपने घरों को छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

बुधवार सुबह से हैती स्थित यूनाईटेड नेशंस स्टैबीलाइजेशन मिशन के सैनिक और हैती नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। प्रभावित लोगों को भोजन और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+