प्रचलन से बाहर होंगे 500 व 1,000 रुपये के पुराने नोट

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि पुराने डिजाइन वाले 500 व 1,000 रुपये के नोट प्रचलन से बाहर किए जाएंगे, हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं तय की गई है।

आरबीआई की प्रवक्ता अल्पना किलावाला ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 1996 से वर्ष 2000 तक के श्रृंखला वाले नोटों के बदले नए नोट जारी किए जाएंगे। नए नोटों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय होंगे।

उन्होंने कहा, "इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। यह नियमित प्रक्रिया है। पूरी दुनिया के केंद्रीय बैंक उच्च सुरक्षा उपाय वाले नोट जारी करते रहते हैं।"

किलावाला ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित प्रक्रिया जाली नोटों की समस्या की वजह से नहीं अपनाई जा रही है।

गौरतलब है कि 500 रुपये वाले नोट वर्ष 1996 में जारी किए गए थे। इसके दो वर्ष बाद 1,000 रुपये के नोट जारी किए गए थे।

किलावाला ने कहा कि इन दो वर्षो के दौरान जारी किए गए नोटों को समय-समय पर चरणबद्ध तरीके से प्रचलन से बाहर किया जाता रहा है। इस प्रक्रिया में जनता को कोई असुविधा भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नोटों को प्रचलन से बाहर करने की ताजा योजना के लिए फिलहाल कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये नोट बैंकों में कब जमा किए जाते हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि आरबीआई इन नोटों का अवमूल्यन नहीं करने जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+