फायरफाक्स के मुकाबले माइक्रोसाफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 बाजार में उतारा

सैन फ्रांसिस्को, 28 अगस्त (आईएएनएस)। माइक्रोसाफ्ट ने फायरफाक्स की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बुधवार को इंटरनेट एक्सप्लोरर (आईई)के नए संस्करण को परीक्षण के लिए जारी किया।

सैन फ्रांसिस्को, 28 अगस्त (आईएएनएस)। माइक्रोसाफ्ट ने फायरफाक्स की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बुधवार को इंटरनेट एक्सप्लोरर (आईई)के नए संस्करण को परीक्षण के लिए जारी किया।

माइक्रोसाफ्ट के इंटरनेट एक्सप्लोरर के नए संस्करण में गोपनीयता और सुरक्षा उपायों को और सुधारा गया है। इससे उपयोगकर्ता इंटरनेट उपयोग की जानकारी को गोपनीय रखने में अधिक सक्षम होंगे।

इसमें 'एक्सलरेटर' नामक नया टूल दिया गया है। इसकी सहायता से विभिन्न सर्च इंजनों का उपयोग, कई भाषाओं में अनुवाद और मानचित्र प्रदर्शन जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं।

प्रारंभिक निरीक्षणों से पता चला है कि आईई-8 अपने पूर्ववर्ती संस्करण आईई-7 से अधिक तेजी से काम करने में सक्षम है। गति के मामले में यह फायरफाक्स से मुकाबला कर सकता है।

माइक्रोसाफ्ट इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच फायरफाक्स का प्रयोग बढ़ने से चिंतित है। गौरतलब है कि इस समय 73 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता इंटरनेट एक्सप्लोरर का उपयोग करते हैं। फायरफाक्स का प्रयोग 19 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ता कर रहे हैं।

चार वर्ष पहले जब फायरफाक्स लांच हुआ था तब करीब 90 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता इंटरनेट एक्सप्लोरर का प्रयोग करते थे।

फायरफाक्स को जून में सबसे अधिक लाभ हुआ, जब इसके नए संस्करण के जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही 80 लाख लोगों ने इसको डाउनलोड किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+