यमन में अल कायदा के 30 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
सना (यमन), 28 अगस्त (आईएएनएस)। यमन में अल कायदा के 30 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि ये लोग पड़ोसी सऊदी अरब पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
सना (यमन), 28 अगस्त (आईएएनएस)। यमन में अल कायदा के 30 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि ये लोग पड़ोसी सऊदी अरब पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
सभी गिरफ्तार व्यक्ति यमन के नागरिक हैं। इनको यमन के दक्षिण-पूर्वी हदरमोट प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इसी प्रांत में पुलिस ने 12 अगस्त को अल कायदा के एक ठिकाने को नष्ट किया था।
एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि ये लोग संयुक्त हमले के लिए सऊदी अरब के अल कायदा समूह के साथ शामिल होने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त के छापे में बरामद एक कंप्यूटर और कागजातों के आधार पर की है।
यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सलेह ने कहा कि पुलिस ने देश में और सउदी अरब में हमले की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।
गौरतलब है कि 12 अगस्त को हदरमोट प्रांत के तारिम में पुलिस ने अल कायदा के एक ठिकाने में पर छापा मारकर ये दस्तावेज बरामद किए थे। छापे के दौरान अल कायदा के पांच संदिग्ध सदस्य भी मारे गए थे।
पिछले हफ्ते यमन ने सऊदी अरब के आठ वांछित नागरिकों को सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों को प्रत्यर्पित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
