विषाक्त भोजन के कारण 122 श्रीलंकाई सैनिक अस्पताल पहुंचे

कोलंबो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्वी अंपाराइ जिले में गुरुवार को सेना के एक प्रशिक्षण केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से बीमार कम से कम 122 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

कोलंबो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्वी अंपाराइ जिले में गुरुवार को सेना के एक प्रशिक्षण केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से बीमार कम से कम 122 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

सैन्य सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह के नाश्ते ेमें विषाक्त भोजन खाने के तुरंत बाद जवानों को अस्पाल में भर्ती करवाना पड़ा। सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नयनक्कारा ने कहा कि अंपाराइ जिले के देहिआत्ताकांडिया स्थित हेनानिंगाला सैन्य शिविर में यह घटना हुई। यहां सेना में भर्ती किए गए नए जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नयनक्कारा ने आईएएनएस को बताया कि शिविर में नाश्ते के बाद कम से कम 122 जवानों को उल्टी और बेहोशी की शिकायत के बाद तत्काल सभी को देहिआत्ताकांडिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी जवान खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें स्वस्थ होने में समय लग सकता है। विषाक्त भोजन के नमूने जांच के लिए कोलंबो स्थित चिकित्सा शोध संस्थान (एमआरआई) भेजे गए हैं। सेना भी इस पूरे घटनाक्रम की अलग से जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+