आस्ट्रेलिया में वोट पर भारी ब्लॉग !
सिडनी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में इन दिनों युवाओं के बीच ब्लॉगिंग बेहद लोकप्रिय हो गई है। यहां के युवाओं की यदि माने तो वे मतदान करने या राजनीतिक दलों में शामिल होने से अधिक ब्लॉगिंग को महत्व देते हैं।
राजनीतिक प्रक्रियाओं में युवाओं के प्रवेश को लेकर 'यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी' के 'विटलेम इंस्टीट्यूट' के एरिक सिडोटी ने इस संबंध में जानकारी दी। वे यहां एक शोध कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं।
सिडोटी ने कहा कि आस्ट्रेलियाई युवा वर्ग को नेताओं पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग जमीनी स्तर के कार्यो को प्राथमिकता देते हैं, जिससे वे महसूस कर पाते हैं कि वे कुछ अलग कर रहे हैं।
सिडोटी ने कहा कि आस्ट्रेलियाई युवा सामाजिक मुद्दों जैसे, गरीबी, पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि पर विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में मतदान करने के प्रति किसी प्रकार का उत्साह नहीं देखा जा रहा है। दरअसल, उन्हें मतदान का कोई प्रभाव नजर नहीं आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
