दुल्हनों को पारंपरिक परिधानों को तवज्जो देना चाहिए : डिजाइनर पल्लवी जयकिशन
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पारंपरिक परिधानों के लिए जानी जाने वाली डिजाइनर पल्लवी जयकिशन मानती हैं कि भारतीय दुल्हनों के लिए पारंपरिक वैवाहिक परिधानों की ओर मुड़ने का समय आ गया है।
डिजाइनर स्टोर अजा की डिजाइनर जयकिशन के अनुसार दुल्हनों को आधुनिक लुक के साथ पारंपरिक परिधानों की ओर जाना चाहिए। इन दिनों मिक्स एंड मैच का फैशन है, लेकिन एक शिष्ट दुल्हन के लिए जरूरी है कि वह मूल परिधानों से जुड़ी रहें।
वे कहती हैं कि आज की दुल्हनें अपनी शादी के परिधानों को लेकर काफी चूजी हो गई हैं। वे अलग-अलग डिजाइनों के साथ साड़ी और लहंगे में भी प्रयोग करने लगी हैं।
जयकिशन बालीवुड के संगीतकार शंकर-जयकिशन के स्वर्गीय जयकिशन की पत्नी हैं।
इस बार अपने डिजाइन किए गए भारतीय परिधानों में उन्होंने यूरोपियन टच दिया है। उन पर लेस, धागे, क्रिस्टल, फूलों और बीड्स का भी काम किया गया है।
उनके अनुसार यह कलेक्शन सिर्फ दुल्हनों के लिए ही नहीं है, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी है।
इसमें उन्होंने वेलवेट, नेट, ब्रोकेड और जॉर्जेट का प्रयोग भी किया है। इन परिधानों में नीले, हरे, पीच और प्लम जैसे चमकीले रंगों का प्रयोग किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
